Posted in

दिव्यांगता को चुनौती देकर शिखर पर पहुँचे डॉ. अरविंदर सिंह, ‘इंडिया टुडे’ के राष्ट्रीय टॉप चेंज मेकर्स में स्थान

Dr. Arvinder Singh

अर्थ ग्रुप के सीईओ और विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. अरविंदर सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है। प्रतिष्ठित ‘इंडिया टुडे’ द्वारा जारी देश के ‘टॉप 100 चेंजमेकर्स’ की सूची में डॉ. अरविंदर सिंह को स्थान मिला। उनके प्रोफाइल को प्रथम स्थान पर प्रकाशित किया गया है । यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण और क्रांतिकारी कार्यों के लिए दिया गया है।

Dr. Arvinder Singh

डॉ. अरविंदर सिंह की यात्रा संघर्ष और संकल्प की एक अद्वितीय मिसाल है। बचपन में 80% शारीरिक दिव्यांगता (पोलियो) का सामना करने के बावजूद, उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वे न केवल एक सफल चिकित्सक हैं, बल्कि एक कुशल उद्यमी, शिक्षक और समाजसेवी भी हैं। 168 से अधिक डिग्रियों और प्रमाणपत्रों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य सेवा (Healthcare) और कौशल विकास (Education) के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अभी डा सिंह 100 देशो में लगभग 25 हज़ार प्रोफेशनल्स को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करके भारत का नाम रोशन किया है। 80% शारीरिक दिव्यांगता को मात देते हुए उन्होंने एडवेंचर स्पोर्ट्स और चिकित्सा जगत में जो मुकाम हासिल किया, उसने उन्हें निर्णायक मंडल की पहली पसंद बनाया।

चेंजमेकर की भूमिका में डॉ. सिंह को एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में पहचाना है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। खारदुंगला जैसे कठिन दर्रे पर बाइक चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से लेकर ‘ब्रिटिश पार्लियामेंट और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित होने तक, उनकी हर उपलब्धि भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा है। डा सिंह ने अभी दिव्यांगों के कानूनी अधिकारों के लिए संस्थान की स्थापना की है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, इंडिया टुडे की सूची में शीर्ष स्थान पाना गर्व की बात है। यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो मानती है कि शारीरिक अक्षमता आपकी प्रगति में बाधा नहीं बन सकती। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र और समाज़ में इसी तरह सकारात्मक बदलाव लाता रहूँ।

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *