Posted in

नवंबर से चरणबद्ध तरीके से खुल सकतें हैं राजस्थान में स्कूल

Schools reopen in Rajasthan
  • 10वीं और 12वीं क्लासेज़ को 2 नवंबर से खोला जा सकता है।
  • 6 से 11 को 1 दिसंबर से।
  • 1 से 5 को 1 जनवरी से।

राज्य में 10वीं और 12वीं की क्लासेज़ को 2 नवंबर से शुरू किया जा सकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा जारी है जिसका निर्णय सीएम स्तर पर लिया जाएगा। स्कूलों को 3 चरणों में खोला जा सकता हैं।

पहले चरण में 10वीं और 12वीं क्लासेज़ को 2 नवंबर से खोला जा सकता है। वहीं दूसरे चरण में 6 से 11 को 1 दिसंबर से खोला जा सकता हैं और 1 से 5 को 1 जनवरी से खोला जा सकता है।

देश में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए MHA के निर्णय के बाद, राजस्थान सरकार ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार की है। शुक्रवार को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा राज्य में स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयार एसओपी के बारे में जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने हाल ही में अनलॉक 5 के लिए दिशानिर्देश दिए जिसमे देश में स्कूलों को फिर से खोलने के SOP के बारे में भी जानकारी दी। केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकारों को इन SOP के बाद अपने क्षेत्र में स्कूलों को फिर से खोलने की स्वतंत्रता है।

स्टूडेंट्स और टीचर्स की सहूलियत के अनुसार कक्षाएं ऑनलाइन मोड, ऑफ़लाइन मोड, या कंबाइंड मोड में आयोजित की जा सकती हैं। इस दौरान स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। स्कूल आने वाले स्टूडेंट्स को पेरेंट्स से परमिशन लेटर लेना होगा।

A Content Writer at UdaipurBlog who has worked as a marketing professional for many startups. The post-grad in Advertising and Public Relations enjoys travelling, exploring, learning, reading and writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *