Posted in

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कलाकारों ने किया कैनवास पर चित्रण

Udaipur Women

कंचन आर्ट गैलरी के तत्वाधान में निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला गुलाब बाग़ स्थित सरस्वती लाइब्रेरी, उदयपुर में महिला कलाकारों द्वारा ‘ज़मीं से आसमान तक की उड़ान’ थीम पर आयोजित दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में कैनवास पर विभिन्न कार्यक्षेत्र में महिलाओ की महती भूमिका को चरित्र किया है|

संयोजक डॉ कंचन राठौड़ ने बताया की आज की नारी सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों के बंधन को तोड़ते हुए साहित्य, कला, शिक्षा, राजनीति, वकालत, खेल, थलसेना, वायुसेना, नौसेना में ज़मीन से आसमान तक की ऊचाइयों को छू रही है| डॉ कंचन राठौड़ ने बताया की महिला दिवस पर महिला कलाकारों द्वारा निःशुल्क चित्रकला कार्यशाला के आयोजन का मुख्या उद्देश्य महिलाओं की भावनाओं को और आज के सामाजिक परिवेश को कैनवास पर चित्रित कर महिलाओं की भावनाओं को दर्शाया गया है| इस चित्रकला कार्यशाला में सभी महिला कलाकारों ने महिलाओं की विभिन्न मुद्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की भावनाओं का सुन्दर चित्रण घर ज़मीन से आसमान तक की उड़ान का खूबसूरत चित्रण किया है|

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित चित्रकला कार्यशाला में सभी महिला चित्रकार मीनाक्षी कस्तूरी, नेहा सोनी, चारु जोशी, अनीता माखीजा, उर्मिला मेनारिया, पूजा जोशी, रेखा पालीवाल, डॉ कंचन राठौड़, पंखुड़ी शर्मा, रितिका शक्तावत, हेमलता लोहार, जाया कुम्पावत आदि महिला चित्रकारों ने भाग लिया |

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *