Posted in

गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए उदयपुर पुलिस ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप ‘हैलो मॉमीज़’

WhatsApp Group Pregnant Ladies

देशव्यापी लॉकडाउन ने जहाँ एक ओर लोगों की आवाजाही पर पाबन्दी लगा दी है, ऐसे में बुज़ुर्ग जन, बीमार लोग और गर्भवती महिलाओं को नियमित चिकित्सकीय जाँच कराने के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी के चलते, उदयपुर पुलिस ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक खास पहल की है। पुलिस विभाग ने ऐसी महिलाओं के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप की शुरुआत की है। “हैलो मॉमिस” के नाम से शुरू किये इस व्हाट्सएप ग्रुप में, पुलिस विभाग शहर की गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

“हैलो मॉमीज़” उदयपुर पुलिस की एक नई पहल है जिसमें पुलिस महिला अधिकारियों को कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का काम सौंपा गया है।

अतिरिक्त एसपी (शहर) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डिप्टी अधिकारी चेतना भाटी, सुधा पलावत और प्रेम धणदे द्वारा चलाया जा रहा यह ग्रुप शहर के समस्त कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र जैसे सूरजपोल, घंटाघर, अंबामाता की विभिन्न कॉलोनियों में गर्भवती महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहा है।

हैलो मॉमीज़ पहल के अंतर्गत प्रत्येक चेकपोस्ट पर बीट कांस्टेबल और जवान को अपने संबंधित क्षेत्रों की एक सूची तैयार करने के लिए कहा गया है जिस से पुलिस के पास गर्भवती महिलाओं का एक डेटाबेस तैयार हो जाये जिससे ज़रूरत पड़ने पर इन महिलाओं को चिकित्सकिय या अन्य प्रकार की सहायता दी जा सके।

विभिन्न कॉलोनियों की सक्रिय महिला स्वयंसेवकों को भी समूह में शामिल किया जाएगा ताकि वे महिला अधिकारियों को क्षेत्रों में किसी भी मुद्दे से अपडेट रख सकें।

इसके अलावा जिन घरों में पुरुषों को क्वारंटाइन किया गया है, ऐसे घरों में भी महिलाओं और बच्चों को आवश्यक वस्तुएं या दवाएं पहुंचाने में मदद कर रहें हैं।

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *