Posted in

अब घर-घर कचरा संग्रहण के लिए देने होंगे 20 रुपए

Udaipur Nagar Nigam
  • अब घर-घर कचरा संग्रहण के लिए देने होंगे 20 रुपए।
  • विवाह पंजीयन के अब 10 की जगह 50 रुपए लगेंगे।

नगर निगम की शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ की अब से घर-घर कचरा संग्रहण के पैसे जनता से लिए जाएँगे। इसके लिए निगम ने 20 रुपए प्रति मकान शुल्क तय किया है। निगम का मानना है की इसके इससे लाेगाें में स्वच्छता जागरूकता आएगी।

उदयपुर नगर निगम द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और होटलों से भी कचरा संग्रहण का शुल्क लेना शुरू किया जाएगा जिसकी शुल्क की दरें भी जल्द तय होंगी।

इसके अलावा विवाह पत्र जो पहले 10 रुपए में बनाया जाता था अब उसके 50 रुपए लगेंगे।

ये सभी प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में पास हुए।

इनके अलावा कुछ और अहम प्रस्ताव भी पास हुए।

सभी छोटे उद्योग जिनसे 10 रुपए प्रति हॉर्स पावर की दर से शुल्क वसूला जा रहा है उनसे अब 1000 रुपए प्रति वर्ष लिया जाएगा।

शहर के अंदर बने हेरिटेज भवनाें का स्वरूप बचाने और संरक्षण के लिए कमेटी बनाई जाएगी जिसमे सीनियर टाउन प्लानर, आर्किटेक्ट और तकनीकी जानकार सेवानिवृत्त अधिकारी भी होंगे।

टूरिस्ट टैक्स के रूप में 3000 पर रूम पर डे से ज्यादा रूम रेंट लेने वाली होटलों से हर बुकिंग पर 200 रुपए पर रूम, 5000 तक के 300 और 10000 या इससे महंगे कमरे की बुकिंग पर 500 रुपए टूरिस्ट टैक्स के रूप में लिया जायेगा।

फ़िलहाल बैठक में शहर को साफ़ स्वच्छ बनाने के लिए केवल सुझाव लिए गए हैं कोई निर्णय नहीं लिया गया।

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *