Posted in

राजस्थान बजट 2022- जानिए उदयपुर को मिली कौन-कौन सी सौगातें!

उदयपुर को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। परन्तु एक बार फिर उदयपुर को सबसे बड़ी सौगात कांग्रेस सरकार से  मिली है। 10 साल पहले भी कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने उदयपुर को नगर परिषद से अपग्रेड कर नगर निगम बनाया था। 

अब ठीक 10 साल बाद गहलोत ने अपनी तीन वर्षों की सरकार के चौथे बजट में उदयपुर को UIT से अपग्रेड कर उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA ) बना दिया है। 

अब जयपुर, अजमेर और जोधपुर की तर्ज पर उदयपुर को उदयपुर विकास प्राधिकरण कहा जाएगा। यहां काम भी विकास प्राधिकरण के तौर पर ही होगा। उदयपुर को प्राधिकरण बनाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थी।

केवल यही नहीं, उदयपुर को बजट से काफी कुछ मिला है। राजस्थान बजट उदयपुर के लिए निम्न सौगाते लाया है। 

  1. उदयपुर को विकास प्राधिकरण बनाया गया।  
  2. वल्लभनगर में रीको इंडस्ट्री बनाई जाएगी।
  3. खेरवाड़ा में एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा।
  4. उदयपुर में अतिरिक्त सीएमएचओ ऑफिस खोला जाएगा।
  5. झल्लारा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया।
  6. महाराणा प्रताप खेलगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।
  7. गिर्वा में एक खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा।
  8. सुपर-स्पेशियलिटी में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
  9. कोटड़ा तहसील में नए बांध बनाने की घोषणा।
  10. सेमारी उदयपुर में नया उपखंड कार्यालय बनाया जाएगा।
  11. उदयपुर में मिनी फूड पार्क बनाने की घोषणा हुई।
  12. दिल्ली के उदयपुर हाउस में 250 कमरों का हॉस्टल बनेगा।
  13. नगर निगम क्षेत्र में 40 करोड़ से नई सड़कें बनाई जाएंगी।
  14. उदयपुर-बांसवाड़ा रोड़ पर माही नदी पर पुल का निर्माण।
  15. 89 करोड़ से झल्लारा-धरियावद, प्रतापनगर सड़क, ऋषभदेव से झामेश्चर सड़क, झाड़ोल-देवास-गोगुंदा सड़क निर्माण।
  16. 150 करोड़ से प्रतापनगर से बलीचा फोर लेन रोड, आयुर्वेद चौराहे ( राड़ाजी चौराहा) से सुभाष (नेता जी सुभाष चंद्र बोस) सर्किल, सज्जनगढ़ तिराहा, रामपुरा होते हुए सीसारमा-झाड़ोल एलिवेटेड रोड़ बनायीं जाएंगी। 
  17. उदयपुर में 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
  18. उदयपुर में बॉटनिकल गार्डन स्थापित किया जाएगा।
  19. भाणदा में नई चौकी, पाटिया चौकी को थाना बनाया जाएगा।
  20. उदयपुर में खुलेगा फैमेली कोर्ट। 
  21. बावलवाड़ा में उप-तहसील खोली जाएगी।
  22. घाटकोन में 9.65 करोड़ से सिंचाई परियोजना।
  23. गामदरा में 4.57 करोड़ से सिंचाई परियोजना।
  24. बेड़ा का नाका में 3.27 करोड़ से सिंचाई परियोजना।
  25. बजरिया, भूराव, हसूला और देवेंद्रा में 17 करोड़ से सिंचाई परियोजना।

यदि सभी घोषणाओं का पालन किया गया, तो हमें उदयपुर का एक नया रूप देखने मिलेगा।  


Article by: Paridhi Mehta

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *