Posted in

शहर के 5 प्रमुख मार्गों में नो व्हीकल जोन

शहर के 5 प्रमुख मार्गों को हर शनिवार और रविवार शाम 5 से रात 10 बजे तक नो व्हीकल जोन बनाने का सुझाव आया है। इन मार्गों में शामिल जगदीश चौक, घंटाघर, चांदपोल, भट्टियानी चौराहा और रंग निवास क्षेत्र है। इन पांचो जगहों के क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रतिदिन यातायात की परेशानी से यहाँ स्थित सभी क्षेत्रवासियों को असुविधा हो रही है। वीकेंड के समय यह समस्या और बढ़ जाती है, जब पर्यटको की भी आवक होती है। इन क्षेत्रों में तंग गलियों और लोगों की आवाजाही के बीच ऑटो-कारों के चलते आए दिन जाम लगे रहते थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए यह तय किया गया की आमजन के सहयोग से इन सभी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार वाहनों के आवागमन पर प्रतिबन्ध लगाएंगे। नो व्हीकल जोन के समय में, प्रतिबन्ध क्षेत्र के लिए उन 5 जगहों पर वाहन और एम्बुलेंस को भी तैनात किया जाएगा।
जन चेतना रैली निकालकर लोगों को इसके फायदे बताऐंगे। इस बैठक में शामिल समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना, विनोद पानेरी, गोपाल नागर, राजेश वैष्णव, प्रदीप सैन आदि मौजूद थे।

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *