Posted in

उदयपुर नगर निगम कार्यालय में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित

Nagar Nigam Udaipur
  • उदयपुर नगर निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश।
  • निगम कार्यालय में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित।
  • समस्या/ शिकायत के लिए निगम मैन गेट पर स्थित आवक जावक कक्ष पर दे सकतें हैं प्रार्थना पत्र।
  • अति आवश्यक कार्यों के लिए ही आमजन को प्रवेश की अनुमति।

उदयपुर में कोरोना के लगातार बढ़ संक्रमण के बावजूद नगर निगम कार्यालय में आम लोगों को तांता बना रहता है और बेवजह ही कार्यालय में भीड़ बनी रहती है। इसी के मद्देनज़र नगर निगम आयुक्त कमर चौधरी ने आम लोगों का नगर निगम कार्यालय में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। आदेशानुसार बिना किसी विशेष कारण लोगों को अग्रिम आदेश तक निगम में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

कार्यालय में राजकीय कार्य के लिए आमजन की किसी भी प्रकार की समस्या/ शिकायत के लिए निगम के मैन गेट पर स्थित आवक जावक कक्ष पर प्रार्थना पत्र दे सकतें हैं। केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए ही आमजन नगर निगम उदयपुर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

निगम आयुक्त के अनुसार नगर निगम द्वारा सभी कार्य तय समय में पुरे किए जा रहे हैं। फिर भी अगर किसी प्रकार की कोई शिकायत, परेशानी या सुझाव होने पर पत्र लिख नगर निगम मुख्य द्वार पर स्थित आवक जावक शाखा में दिया जा सकता है।

पहले भी उदयपुर नगर निगम के कई कर्मचारी और पार्षद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी के अनुसार उदयपुर शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग बिना किसी ज़रूरी वजह के नगर निगम में उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। जिन कार्यों में प्रार्थी का उपस्थित रहना ज़रूरी नहीं होता है, तब भी लोग कार्यालय में आते हैं। इसी अनावश्यक आवक-जावक पर लगाम लगाने के लिए बिना किसी विशेष कारण लोगों के प्रवेश पर अग्रिम आदेश तक निगम में प्रवेश के लिए प्रतिबंध लगाया है।

निगम महापौर गोविंद सिंह टांक ने उदयपुर वासियों से अपील की है कि बिना किसी विशेष कार्य के घरों से बाहर नहीं निकालें। साथ ही ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम से कम जाना चाहिए। अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें एवं निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *