Posted in

नगर निगम का ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान फिर शुरू – इन जगहों पर होगी कार्यवाही

Udaipur Enchroachment Removal Plan

शहर की सड़कों को चौड़ा करने के लिए शुरू किया गया नगर निगम का ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान 27 दिन बंद रहने के बाद बुधवार से फिर शुरू किया गया जो मार्च 5 तक चलेगा।

निगम की कार्यवाही के बाद, शहर की सड़कें खुली-खुली नज़र आ रही हैं।

अब तक कीमतराम पेसमूल तिराहे से मार्शल चाैराहे से धानमंडी से मुख्य मार्ग से हाेते हुए देहली गेट तक कार्रवाई हो चुकी है। निगम ने व्यापारियाें काे पाबंद करते हुए दुकानाें के बाहर सड़क के किनारे रखा सामान हटवाया गया। कई जगह अवैध रूप से पड़े 8 ठेले, 25 कैरेट, लाेहे की बेंच, काउंटर जब्त किये।

हालाँकि, धानमंडी क्षेत्र में व्यापारियाें के विराेध का सामना करना पड़ा।

गैरतलब है की निगम ने जब अभियान शुरू किया था तब बिना किसी सुचना के कार्यवाही करने का तय किया गया था। मगर वार्ड पार्षदों के विरोध के चलते निगम ने कार्रवाई राेक दी थी।

अब निगम राेड मैप तैयार कर कार्रवाई कर रहा है। यह रहेगा निगम का अतिक्रमण हटाने का प्लान:

  • 18 फरवरी : शास्त्री सर्किल चौराहे से अशाेक नगर हाेते हुए दुर्गानर्सरी तक
  • 20 फरवरी : सूरजपाेल चाैराहे से सेवाश्रम चाैराहे तक
  • 24 फरवरी : सेवाश्रम चाैराहे से प्रतापनगर चाैराहे तक
  • 25 फरवरी : सेवाश्रम चाैराहे से बीएसएनएल हाेते हुए सेक्टर 6 तक
  • 26 फरवरी : देहलीगेट चाैराहे से काेर्ट चाैराहा हाेते हुए चेतक चाैराहे तक
  • 28 फरवरी : चेतक चाैराहे से आयुर्वेद चाैराहे तक
  • 2 मार्च : आयुर्वेद चाैराहे से महाकाल मंदिर हाेते हुए मल्लातलाई चाैराहे तक
  • 3 मार्च : सुखाड़िया सर्किल से फतहपुरा हाेते हुए साईफन चाैराहे तक
  • 4 मार्च : दुर्गा नर्सरी राेड से यूनिवर्सिटी राेड हाेते हुए यूनिवर्सिटी तक
  • 5 मार्च : दुर्गा नर्सरी राेड से आयड़ राेड़ हाेते हुए बाेहरा गणेश मंदिर तक

Hi This is Sanjit, I handle designing and management of UdaipurBlog.com. You can connect to me via email on me@sanjit.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *